Posts

मधुमक्खी का छत्‍ता साबित होगी जातीय जनगणना

Image
  मधुमक्खी का छत्‍ता साबित होगी जातीय जनगणना कांग्रेस के लिए जातीय जनगणना का मुद्दा उठाना तो आसान है लेकिन इससे जुड़ी चुनौतियों का सामना करना उतना ही मुश्किल है. दरअसल, जातीय जनगणना का सवाल मधुमक्खी का छत्‍ता बना दिख रहा है. हाथ डालकर मधु निकालने का लोभ है, तो मधुमक्खियों का डर भी. नई दिल्‍ली :  जातीय जनगणना, 2024 के आम चुनाव में मुद्दा बनेगा- यह तय हो चुका है. राहुल गांधी ने राजस्थान में जातीय सर्वेक्षण कराने और कांग्रेस शासित हर प्रदेश में ऐसा करने का वादा करते हुए देशभर में जातीय जगणना कराने की मांग रखी है. वहीं, कर्नाटक में छह साल पहले हुए जातीय सर्वेक्षण के आंकड़े जारी करने के लिए बीजेपी ने दबाव की सियासत तेज कर दी है. इन उदाहरणों के परिप्रेक्ष्य में सैद्धांतिक तौर पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही जातीय जनगणना के पक्ष में दिख रही हैं. लेकिन, क्या कांग्रेस और बीजेपी दोनों जातीय जनगणना के मुद्दे पर सहूलियत की स्थिति में हैं? जातीय जनगणना का कार्ड वोटरों की संख्या देखकर खेला जा रहा है, लेकिन इसका विरोध संगठित जातियों की ओर से है जो राजनीति में प्रभाव रखते हैं. राजनीतिक दलों के...

युद्ध विराम के बाद ग़ाज़ा में क्या करेगा इज़राइल?

Image
  युद्ध विराम के बाद ग़ाज़ा में क्या करेगा इज़राइल? युद्ध विराम के बाद ग़ाज़ा में क्या करेगा इज़राइल? इजरायल-हमास के बीच अभी सीजफायर चल रहा है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि युद्ध विराम खत्म होने के बाद इज़राइल ग़ाज़ा में क्या करेगा? चार दिनों का युद्ध विराम दो दिन और बढ़ाया गया. इसे 6 दिन से भी आगे बढ़ाए जाने की चर्चा और कोशिश है. लेकिन याद रखना होगा कि ये स्थायी युद्ध विराम नहीं है. जो सबसे बड़ा सवाल है कि युद्ध विराम आज ख़त्म हो, कल ख़त्म हो या चंद दिनों के बाद ख़त्म हो उसके बाद इज़राइल ग़ाज़ा में क्या करेगा? इस सवाल पर आगे आएंगे पहले थोड़ी चर्चा जो अब तक हुआ है और जो हो रहा है. मौजूदा युद्ध विराम बंधकों की रिहाई से जुड़ा हुआ है. तभी इज़राइल ने कहा कि हर 10 बंधकों की रिहाई के बदले वह युद्ध विराम एक दिन के लिए बढ़ाएगा. साथ ही हर एक बंधक के बदले 3 फिलिस्तीनी क़ैदियों को भी छोड़ेगा. इसी फॉर्मूले पर 6 दिनों का युद्ध विराम क़ायम हुआ. आगे भी होगा तो इसी तरह के फ़ॉर्मूल पर होगा. हो सकता है कि हर बंधक के बदले फिलिस्तीनी क़ैदियों की रिहाई 3 से बढ़ा कर कुछ अधिक कर दी जाए. क्योंकि हमास...

भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा ?

Image
   भ्रष्टाचार    Corruption In India  भ्रष्टाचार एक ऐसा विषय  है जो किसी के परिचय का मोहताज़ नहीं, क्योंकि ये देश के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक है। हम और आप कभी न कभी इसके चपेट में जरूर आए हैं । पर क्या ज़रूरत है हमें इतने आम से विषय पर चर्चा करने की और अपना समय जाया करने की ! तो ज़रूरत है और ये हमारी कई बड़ी जरूरतों में से एक है और सिर्फ़ चर्चा करने की नहीं बल्कि इसे जड़ से ख़त्म करने में हमारे और आपके योगदान की भी मुख्य रूप से आवश्यकता है  ।  भ्रष्टाचार का अर्थ : भ्रष्टाचार का अर्थ हैं किसी व्यक्ति के आचरण का भ्रष्ट हो जाना, और उसके द्वारा ऐसे गलत कृत्य करना जो दूसरे व्यक्तियों व समाज के लिए हानिकारक सिद्ध होते हैं। अर्थात व्यक्ति जब पतित अथवा दुश्चरित्र विचारों को ग्रहण कर अपने जीवन में लाभ व स्वार्थ के लिए प्रयोग में लाता हैं, भ्रष्ट व्यक्ति कहलाता है। आज समाज लगभग पूर्ण रूप से भ्रष्ट हो चुका हैं। प्रत्येक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगा है; चाहे सरकारी कर्मचारी हो अथवा प्राइवेट कर्मचारी हो, दोनों ही जगह पर भ्रष्टाचार का ब...